टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)
दारू चौक में बुधवार की शाम सात बजे स्कोर्पियो वाहन और बाइक में जोरदार टक्कर हो गयी, जिसमें बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गये। बाइक सवार दारू बक्शीडीह से निकलकर चौक पर आ रहे थे, तभी हजारीबाग की तरफ से आ रही सफेद रंग की स्कोर्पियो से आमने सामने की टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में बाइक सवार बक्शीडीह निवासी संजय कुमार दास, भटबिगहा निवासी सोनू कुशवाहा व एक अन्य युवक घायल हो गया। घायलों में संजय को ज्यादा चोट आई है। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी अमित कुमार दल-बल के साथ पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए भेजा। साथ ही स्कोर्पियो को जब्त कर थाना ले गयी।