Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

चार-पांच को काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे बड़कागांव के सरकारी शिक्षक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
चार-पांच को काला बिल्ला लगाकर कार्य करेंगे बड़कागांव के सरकारी शिक्षक
विज्ञापन
टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश इकाई के आह्वान पर प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में पदस्थापित सभी शिक्षकों की एक बैठक हुई। निर्देशानुसार 4 और 5 नवंबर को काला बिल्ला लगाकर सभी शिक्षक कार्य करेंगे। शिक्षकों के 4 सूत्री मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने का निर्णय लिया गया है, जिसके अंतर्गत एमएसीपी लाभ, छठे वेतन पुनरीक्षण की विसंगति को दूर करना, अंतर जिला स्थानांतरण की प्रक्रिया को सरल बनाना एवं गैर शैक्षणिक कार्यों से शिक्षकों को मुक्त करने की मांग की जा रही है। दूसरे चरण में 7 नवंबर से लेकर 12 नवंबर के बीच अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधि विधायक एवं सांसद को मांग से संबंधित पत्र सौंप कर मुख्यमंत्री को अवगत करायेंगे। तृतीय चरण में 19 नवंबर को राज्य के शिक्षक मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। बैठक में प्रखंड अध्यक्ष चेतलाल राम, अवधेश कुमार, देवकांत शर्मा, बबीता कुमारी, असलम अंसारी, रामसेवक रविदास, संजय कुमार, तेजू साव, इजहार अली, राम किशोर राम, रविंद्र कुमार, नागेंद्र कुमार, एसरार आलम, श्यामदेव दास, शिवराम शर्मा, अशोक कुमार, जयप्रकाश दास, संतोष कुमार सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन