Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 23
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

होलांग पैक्स के बैंक में अनियमितता के खुलासे से ग्राहक परेशान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
होलांग पैक्स के बैंक में अनियमितता के खुलासे से  ग्राहक परेशान
विज्ञापन
टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्राथमिक कृषि सहयोग साख समिति की ओर से संचालित होलंग स्थित पैक्स बैंक में करीब 100 लोगों के 50 लाख से भी अधिक की राशि फंसी हुई है। बैंक जमाकर्ताओं की राशि वापस नहीं कर रहा है और न ही बैंक खुल रहा है। राशि वापसी के लिए खाताधारक परेशान हैं। टाटीझरिया पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह के बनने के पश्चात उनमें उम्मीद जग गई है। इसको लेकर उन्होंने अपने खाता का ब्योरा उन्हें सौंपा है। इसमें चंचला देवी के 1 लाख 58 हजार, संतोष वर्णवाल का 1 लाख 40 हजार, प्रियंका कुमारी व डेगनी का 1 लाख 20 हजार का फिक्स डिपोजिट, जितनी देवी का 70 हजार, अशोक वर्णवाल का 80 हजार, जितेंद्र कुमार का 2 लाख, शिवनारायण प्रसाद का 1 लाख 66 हजार, किरण देवी 52 हजार, मो. हबीब 71 हजार, शकुंतला देवी-सुखदेव पांडेय का लगभग 3 लाख 50 हजार, राजू महतो का 1 लाख 11 हजार, लाली देवी का 42 हजार, छक्कन गोप/बद्री गोप/प्रयाग यादव का 1 लाख 10 हजार, बीरबल कुमार का 32 हजार, हर्ष कुमार का 50 हजार, अनिता देवी गोविंदपुर-विष्णुगढ निवासी का 1 लाख 10 हजार, शिवशंकर यादव का 58 हजार, सरिता देवी का करीब 2 लाख, इसके अलावा हीरामन महतो, एतवरिया देवी, लखीनारायण महतो, मंगरी देवी, संतोष कुमार, सुमित्रा कुमारी, बिरेन्द्र महतो, शंभू प्रसाद वर्णवाल, सीता देवी, पम्मी देवी, उमेश प्रसाद, भुनेश्वर प्रजापति, नेहल महतो, मंजू कुमारी, चमनी देवी, डेगलाल महतो, बिमला देवी समेत कई लोगों का पैसा बैंक में फंसा हुआ है। इनमें से कई ऐसे निर्धन परिवार हैं जो बेटी की शादी, बेटे की पढ़ाई, बीमारी का ईलाज और मकान बनाने जैसे जरूरी चीजों के लिए बैंक में पैसा जमा किया था। लेकिन अबतक उन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान पैक्स अध्यक्ष उपेंद्र कुमार सिंह ने मामले को डीसी से अवगत कराते हुए इसका विकल्प निकालने की बात रखा है। उन्होंने बताया कि खाताधारकों के अलावा 8 लाख 64 हजार रुपया धान खरीदी और 10 लाख रुपये ट्रैक्टर का पैसा बकाया है। उन्होंने पैक्स को सुचारू रूप से संचालित करने में आ रही व्यवधान का निष्कर्ष निकालने की मांग की है।
विज्ञापन