Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 46
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

26 को मोरहाबादी (रांची) में महारैली करेगी भाजपा

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
26 को मोरहाबादी (रांची) में महारैली करेगी भाजपा
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी के नेतृत्व में प्रदेश स्तरीय बैठक भाजपा कार्यालय रांची में हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति टोला/बस्ती संपर्क अभियान चलाना है एवं मोदी सरकार के संपूर्ण योजनाओं के बारे में उन्हें अवगत कराना है तथा भाजपा को बहुमत हेतु उनका कीमती वोट भी मांगना है। महागठबंधन हेमंत सरकार के विरोध में अनुसूचित जातियों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ 26 नवंबर 2022 को मोराबादी मैदान में महारैली का प्रदर्शन हेतु तैयारी करनी है। मौके पर हजारीबाग से जिलाध्यक्ष महेंद्र राम, बिहारी जिलाध्यक्ष प्रयाग राम मिर्धा, जिला महामंत्री रंजीत कुमार, जिला प्रवक्ता बलराम राम, प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा पासवान, प्रदेश मंत्री विशाल बाल्मीकि, प्रदेश प्रवक्ता जितन राम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वर्मा प्रभारी उज्जवल दास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन