Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 14
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा : ट्रैक्टर के रोटावेटर हल में फंसने से युवक की मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा : ट्रैक्टर के रोटावेटर हल में फंसने से युवक की मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। जिले के चंदवारा थाना अंतर्गत मदनगुंडी पंचायत के करौजिया में बुधवार की देर शाम ट्रैक्टर चलाने के दौरान रोटावेटर हल में फंस जाने से एक युवक की कटकर मौत हो गयी। मृतक की पहचान संजीत यादव (16, पिता दशरथ यादव, ग्राम करौंजिया) के रूप में की गयी। जानकारी अनुसार युवक गांव के ब्रह्मदेव यादव के ट्रैक्टर से अपने आलू के खेत में ट्रैक्टर में रोटावेटर हल चला रहा था। हल चलाने के दौरान ट्रैक्टर में लगे रोटावेटर का नट ढीला हो जाने के कारण युवक चलते हुए रोटावेटर हल में नट को टाइट कर ट्रैक्टर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उनका पैर ट्रैक्टर में फंसा गया। रोटावेटर हल में फंसने के बाद युवक को काफी दूर खेत में घसीटता रहा। अंधेरा होने के कारण चालक को दिखाई नहीं दिया और युवक की मौत हो गयी। मौके पर चंदवारा थाना प्रभारी ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकरी ली। समाचार लिखे जाने तक थाना में मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन