टीम एबीएन, रांची। ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को समन भेजा है और गुरुवार को पूछताछ के लिए रांची के आॅफिस में बुलाया है। ईडी के सीएम हेमंत सोरेन को समन दिए जाने के बाद झारखंड में राजनीति तेज हो गई है। इस बुधवार देर शाम सीएम आवास पर यूपीए विधायक दल की बैठक बुलाई गई है ईडी ने समन कर गुरुवार सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया है। इसके बाद से ही सूबे में राजनीति में तेज हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री आवास में बुधवार को यूपीए विधायक दल की बैठक बुलायी गयी है। इस बैठक की अध्यक्षता सीएम हेमंत सोरेन करेंगे। कहा जा रहा है कि बैठक में झामुमो, कांग्रेस और राजद के विधायक शामिल रहेंगे।