Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सरकार आपके द्वार : चार नवंबर को पलामू का दौरा करेंगे सीएम हेमन्त सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सरकार आपके द्वार : चार नवंबर को पलामू का दौरा करेंगे सीएम हेमन्त सोरेन
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू/रांची। सीएम हेमंत सोरेन 4 नवंबर को पलामू दौरे पर आ रहे रहे हैं इस दौरान वे पलामू में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पलामू डीसी ए दोड्डे ने मंगलवार को जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में सीएम के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गयी। मुख्यमंत्री सचिवालय द्वारा अभी तक अधिकारिक रूप से सीएम के दौरे को लेकर पत्र नहीं आया है लेकिन, जिला प्रशासन को सूचना दी गई है की 4 नवंबर को सीएम पलामू में रहेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पलामू पहुंचेंगे। इस दौरान पलामू प्रभारी मंत्री जोबा मांझी और पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर भी मौजूद रहेंगे। सीएम का पूरा कार्यक्रम पलामू पुलिस लाइन में आयोजित होना है। सीएम के आगमन को लेकर पुलिस लाइन में टेंट लगाने का भी कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,800