झारखंड
कटकमदाग : सरकार आपके द्वार के तहत कटकमदाग पंचायत में लगा जनता दरबार
ABN Bureau
•
01 Nov, 2022
•
6 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कटकमदाग (हजारीबाग)। आपकी योजना-आपकी अधिकार आपके द्वार के तहत कटकमदाग पंचायत में जनता दरबार लगाया गया। इस कार्यक्रम को दीप प्रज्वलित कर एसडीओ, कार्यवाहक दंडाधिकारी, बीडीओ शालिनी खलखो, जिप सदस्य जीतन राम, कटकमदाग प्रमुख कुमारी विनीता, उप प्रमुख विमल गुप्ता, मुखिया मंजू देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष सुनील ओझा, प्रखंड समन्वयक पूर्णिमा कुमारी, उप मुखिया अंजू देवी व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से शुरुआत की।
जनता की भीड़ उमड़ी : जेएसएलपीएस की दीदियों ने अतिथियों को प्राकृतिक पत्तों के खुद निर्मित ताज पहना कर स्वागत किया। जेएसएलपीएस की दीदियों को सी आई एफ के तहत 65 समूहों को 23 लाख 25 हजार व सीसीएल के तहत 10 समूहों को 19 लाख का चेक दिया गया। दिव्यांगो सहित अन्य जरूरतमंदों के बीच 210 कंबल का वितरण किया गया। मनरेगा के तहत 2 नये जॉब कार्ड बनाये गये। विधवा, वृद्धा एवं विकलांग पेंशन के कुल 18 आॅन द स्पॉट निष्पादित किये गये। राशन कार्ड सदस्य जोड़ने हेतु 52आवेदन दिया गया। नया राशन कार्ड बनाने हेतु 22 आवेदन दिया दिया गया। राशन कार्ड सुधार हेतु 3 आवेदन दिया गया। सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 115आवेदन दिया गया। मुख्यमंत्री पशुधन योजना हेतु 15 आवेदन दिया गया। बिजली संबंधित 8 मामले का आवेदन दिया गया। लगान रसीद निर्गत हेतु 9 आवेदन दिया गया। म्यूटेशन हेतु 3 आवेदन दिया गया। साथ ही सभी संबंधित विभाग अपना अपन दायित्व निभाये। इस कार्यक्रम उपरांत लाभुक झुमरी देवी का प्रधानमंत्री आवास योजना का गृह प्रवेश कराया गया। मौके पर पंचायत सचिवालय कटकमदाग में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, खाद्य आपूर्ति विभाग, बिजली विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, राजस्व विभाग, जेएसएलपीएस, कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, 15वें वित्त आयोग आदि संबंधित विभाग की सभी स्टॉल लगी हुई थी।
मौके पर सीआई दिलीप कुमार गुप्ता, राजकुमार ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर, पंचायत सचिव ब्रह्मदेव साव, गोकुल महतो, रामप्रसाद महतो, महेश राम, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी श्रीकांत कुमार, जेई सुरेंद्र कुमार रोजगार सेवक राजीव कुमार, विकास कुमार पांडे, अकाउंटेंट विकास कुमार, रतन गोप, कंप्यूटर आॅपरेटर अवधेश कुमार, राजू कुमार, दिलीप कुमार गुप्ता, संजय कुमार, एसबीएम से आशीष कुमार, कन्या अभियंता सुषमा कुमारी, भावना भारतीय, जेएसएलपीएस से मुकेश कुमार, पशुपालन विभाग, नवराज राम बिजली विभाग, सुभाष कुमार उद्योग विभाग, स्वयंसेवक, पिंटू कुमार, विनय कुमार, मनोज प्रजापति, करण कुमार राम, अजय कुमार राणा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन