Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बड़कागांव : मृतक परिवार को मिलेगी नौकरी और नगद छह लाख

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बड़कागांव : मृतक परिवार को मिलेगी नौकरी और नगद छह लाख
विज्ञापन
टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। मृतक परिजन को छह लाख नगद व परिवार को एक नौकरी का आश्वासन त्रिवेणी सैनिक कंपनी अधिकारी द्वारा दिए जाने के बाद सोमवार देर रात ग्रामीण द्वारा लगाया गया सड़क जाम को हटाया गया। उक्त सड़क जाम सोमवार शाम बड़कागांव निवासी राम कुमार महतो का हजारीबाग बड़कागांव पथ के 13 माइल के निकट हाईवा के चपेट में आने से हुए मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कंपनी के कोयला ट्रांसपोर्टिंग को रोक दी थी। इस बीच लगभग 5 घंटा बड़कागांव हजारीबाग मार्ग पूर्णत: आवाजाही बंद रहा। वहीं कंपनी का कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य मंगलवार 1 बजे तक ठप रहा। जिसको लेकर रात में हुए समझौता के तहत मंगलवार को बैठक कर कोयला ट्रांसपोर्टिंग गाड़ियों द्वारा हो रहे घटनाओं को नियंत्रण करने को लेकर निर्णय लिया गया था जिसके तहत मंगलवार को बड़कागांव पूर्व विधायक लोकनाथ महतो के नेतृत्व में एनटीपीसी साइट कार्यालय सीकरी में एनटीपीसी के अधिकारी त्रिवेणी सैनिक कंपनी के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों तथा ग्रामीणों के बीच बैठक की गई। पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ने बताया कि बैठक में ग्रामीणों ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए अलग मार्ग बनाने की मांग रखी जिसको लेकर कंपनी अधिकारी द्वारा वन भूमि का समस्या बताया तथा भूमि उपलब्ध होते ही अविलंब सड़क निर्माण करने की बात कही गई। बैठक में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, मुखिया रंजीत कुमार, राजकुमार साव सहित एनटीपीसी व त्रिवेणी कंपनी के अधिकारी व ग्रामीण तथा मृतक के परिजन उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,237