Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 18
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गढ़वा : लम्पी वायरस से दर्जनों पशुओं की मौत के बावजूद विभाग लापरवाह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गढ़वा : लम्पी वायरस से दर्जनों पशुओं की मौत के बावजूद विभाग लापरवाह
विज्ञापन
टीम एबीएन, गढ़वा/ रांची। जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के हेताड कला गांव में लम्पी वायरस बीमारी का प्रकोप आ जाने से अब तक एक दर्जन पशुओं की मौत हो चुकी है, फिर भी पशु विभाग के अधिकारी लापरवाह बने बैठे हैं। पशुओं के शरीर के कई हिस्सों में सिक्के भर के चकते निकल रहे हैं जबकि पशुओं का मांस भी गल- गलकर नीचे गिर रहा है। गांव के सहित दर्जनों किसानों ने बताया कि हमारे पशुओं को लम्पी वायरस बीमारी हुए आज लगभग कई महीने हो गए हैं जबकि गांव में लगभग एक दर्जन पशुओं की मौत भी हो चुकी है। इसी क्रम में कई पशु अभी भी बीमार हैं फिर भी अभी तक ना तो पशुपालन विभाग के कोई डॉक्टर इस गांव में पहुंचे हैं और ना ही कोई अधिकारी। इधर, जब जिले के पशुपालन पदाधिकारी को जानकारी हुई तो उन्होंने एक टीम उस गांव मे भेज दिए, साथ ही उसका सेम्पल कलेक्ट कर उसकी जांच के लिए कलकत्ता भेजने की बात कही और बताया कि इस बीमारी से सजग रहने की जरूरत है। इस बीमारी से निपटने के लिए हमारी टीम तैयार है। लोगों को ध्यान और सावधानी बर्तने की जरूरत है ताकि यह बीमारी और किसी जानवर में न हो सके।
विज्ञापन