Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

निरीक्षण के बाद बोले सीएम हेमंत सोरेन- तय समय सीमा पर पूरा होगा कांटाटोली फ्लाइओवर

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
निरीक्षण के बाद बोले सीएम हेमंत सोरेन- तय समय सीमा पर पूरा होगा कांटाटोली फ्लाइओवर
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को अचानक कांटाटोली में निमार्णाधीन का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन निर्माण कार्य की प्रगति पर संतोष जताया और तय समयसीमा पर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया मुख्यमंत्री ने फ्लाइओवर निर्माण कार्य की वजह से हो रही तात्कालिक ट्रैफिक समस्या को दूर करने और जर्रर सड़क को ठीक करने को कहा। निरीक्षण के लिए कांटाटोली पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह शहर का सबसे व्यस्ततम एरिया है, जहां ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है। निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम के सचिव और नगर विकास विभाग के सचिव विनय कुमार चौबे, निर्माण कार्य में लगी कंपनी के अधिकारी और जुडको के पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,051