Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

86 वर्ष की उम्र में स्टील मैन जमशेद जे ईरानी का निधन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
86 वर्ष की उम्र में स्टील मैन जमशेद जे ईरानी का निधन
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर/रांची। टाटा स्टील के पूर्व प्रबंध निदेशक और भारत के स्टील मैन कहे जाने वाले जमशेद जे ईरानी का सोमवार देर रात जमशेदपुर में निधन हो गया। वह 85 साल के थे। टाटा स्टील ने ईरानी के निधन की जानकारी दी। ईरानी चार दशकों से अधिक समय से टाटा स्टील से जुड़े। वह 43 साल की विरासत को पीछे छोड़ते हुए जून 2011 में टाटा स्टील के बोर्ड से सेवानिवृत्त हुए थे। विदेश में शिक्षा ग्रहण करने और पेशेवर जीवन की शुरुआत करने के बाद, ईरानी 1968 में टाटा आयरन एंड स्टील कंपनी (अब टाटा स्टील) में शामिल होने के लिए भारत लौट आये। वह कंपनी से अनुसंधान और विकास के प्रभारी निदेशक के सहायक के रूप में जुड़े। टाटा स्टील और टाटा संस के अलावा, डॉ ईरानी ने टाटा मोटर्स और टाटा टेलिसर्विसेज सहित टाटा समूह की कई कंपनियों के निदेशक के रूप में भी काम किया। ईरानी के परिवार में उनकी पत्नी डेजी ईरानी और उनके तीन बच्चे जुबिन, निलोफर और तनाज हैं।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,618