Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बाघमारा इंदिरा चौक पर पुतला फूंक ब्राह्मण समाज ने किया जलेश्वर महतो का विरोध

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
बाघमारा इंदिरा चौक पर पुतला फूंक ब्राह्मण समाज ने किया जलेश्वर महतो का विरोध
विज्ञापन
टीम एबीएन, बाघमारा (धनबाद)। पूर्व मंत्री सह कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो द्वारा माटीगढ़ गोवर्धन पूजा में ब्राह्मण समाज के प्रति दिये गये अमर्यादित बयान को लेकर आज ब्राह्मण कल्याण मंच ने बाघमारा इंदिरा चौक में जलेश्वर महतो का पुतला जलाया। जिसमें आसपास के गांवों के सभी ब्राह्मण शामिल हुए। साथ में झरिया विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी रमेश पांडेय भी शामिल हुए। इस दौरान जलेश्वर महतो की एक दवाई लत्तम जुत्तम और पिटाई, जलेश्वर महतो मुर्दाबाद, जलेश्वर महतो होश में आओ... जैसे नारे लगाये गये। इस घटना को लेकर ब्राह्मण समाज के लोगों में काफी आक्रोश है। सभी ने एक स्वर में कहा कि जलेश्वर महतो बतायें कि कौन कौन ब्राह्मण कसाईखाना चला रहे हैं? इससे पहले भी जलेश्वर महतो ब्राह्मण समाज के लोगों को अपमानित किया है। पर जलेश्वर महतो को मालूम होना चाहिए कि जो ब्राह्मण शादी करवाता है वो श्राद्ध भी करवाता है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,225