Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कटकमसांडी : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ आस्था का महापर्व छठ

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कटकमसांडी : उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ आस्था का महापर्व छठ
विज्ञापन
टीम एबीएन, कटकमसांडी। प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हो गया।छठ पर्व के चौथे और अंतिम दिन व्रती और श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ सोमवार की सुबह विभिन्न नदी घाटों, और डेम तलाबों, के किनारे पहुंचे। सभी लोग पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया। वही कटकमसांडी के हेदलाग छठ तालाब में पर्व की धूम रही, सोमवार को भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं कंचनपुर पंचायत में भगवान भास्कर का प्रतिमा एवं तालाब के बीचोंबीच पंडाल का भव्य आकर्षण का केंद्र बनाया गया।वही प्रमुख संगीता देवी ने बैंड बाजे के साथ छठ घाट पहुंचे।इसके अलावे, खुटरा, लुपुंग, बहिमर, डांड, रेबर, ठोठवा, आराभुसाई, कटकमसांडी, गदोखर, पेलावल, उ्लांज, साहपुर, सुलमी, कंडसार, डाटो, बाझा, पबरा, इत्यादि विभिन्न गांवों में भी छठ पूजा की धूम रही। छठ पूजा में दिखी हिंदू मुस्लिम की एकता : कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र के कंचनपुर पंचायत के हेदलाग निवासी महताब खान के द्वारा फल वितरण किया गया। और छठ तलाब में लोगों के साथ मिलकर सजावट करते देखे गये। इस संदर्भ में महताब खान से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि छठ पूजा एक आस्था का पर्व है इसे न हिंदू न मुस्लिम सभी को मिलकर त्यौहार को मनाने की चाहिए। गूंजते रहे छठी मैया के गीत : घरों से लेकर घाटों तक भक्तिपूर्ण माहौल बना रहा। छठ महापर्व की तैयारियां घरों में कई दिनों से चल रही थी। घरों से लेकर घाटों तक भक्ति के गीत गूंजते रहे। छठ महापर्व पर भव्य कार्यक्रम गूंजते रहे। भक्तिमय गीतों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,277