Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : आरोग्यम हॉस्पिटल के निदेशक ने झील परिसर में लगाया निःशुल्क चाय स्टॉल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : आरोग्यम हॉस्पिटल के निदेशक ने झील परिसर में लगाया निःशुल्क चाय स्टॉल
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। भगवान सूर्य की आराधना और लोक आस्था का प्रतीक चार दिवसीय महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को संध्या अर्घ्य और चौथे दिन सोमवार को उषा अर्घ्य के दौरान शहर के एकलौते सुपरस्पेशलिटी निजी हॉस्पिटल एचजेडबी आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक हर्ष अजमेरा के द्वारा झील परिसर में गुलाबी ठंड के बीच निःशुल्क कुल्हड़ चाय का स्टॉल लगाकर व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा की गई। मिट्टी की प्याली में सौंधी खुशबू और लौंग- इलायची की महक के साथ करीब 9 हज़ार लोगों ने गर्म चाय की चुस्की का आनंद लिया। डूबते सूर्य और उगते सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान श्रद्धालुओं ने चाय की चुस्की लेने के बाद इस ख़ास व्यवस्था के लिए हर्ष अजमेरा को धन्यवाद और आशीर्वाद दिया। इस स्टॉल में पुलिस कप्तान मनोज रतन चौथे, भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता सहित कई अन्य प्रबुद्ध, गणमान्य और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने पहुंचकर हर्ष अजमेरा के इस पुनीत कार्य की भूरी- भूरी प्रशंसा की और बेहतर सामाजिक कार्य के लिए उन्हें प्रेरित किया। मौके पर हर्ष अजमेरा ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ छठ महावृतियों और श्रद्धालुओं के लिए गर्म और गुणवत्त चाय की व्यवस्था कर पाना हमारे लिए अहोभाग्य की बात है। हर्ष अजमेरा ने छठ माता से सभी की कुशलता की कामना की और आगे भी सेवा का ऐसा पुनीत अवसर पर लोगों के प्रेम और आशिर्वाद बने रहने की कामना की। स्टॉल के सफल संचालन में लखन खंडेलवाल, सचिन खंडेलवाल, सुरज दीक्षित, राज वर्मा, रोहित केशरी, रवि सिंह, रंजन चौधरी, डार्क लव इवेंट के संचालक अनीश सिंह, रजनीश, पिंटू साहू, सुनील कुमार सहित अन्य लोगों का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,970