टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। प्रखंड में पूरे उत्साह और भक्ति भाव और आस्था के साथ छठ महापर्व मनाया गया दीपावली के बाद से ही लोगों में छठ को लेकर उत्साह देखा जा रहा था। कहीं तालाब की सफाई तो कहीं सड़कों की तो कहीं गलियों की तो कहीं गलियों की अपने अपने तरीके से लोग भक्ति के भाव में नजर आये। छठ शुरू होते ही समाजसेवियों ने सामर्थ्य और शक्ति के अनुसार फल समेत कई वस्तुओं का वितरण किया। छठ महापर्व पर बिष्णुगढ़ प्रखंड के जमुनिया नदी पर बने तकरीबन 12 लाख से निर्मित छठ घाट का उद्घाटन हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा के द्वारा किया गया। वहीं छठ महापर्व पर ग्राम पंचायत गाल्होबार में सभी 46 छठ व्रतियों को मुखिया मंजू देवी ने साड़ी वितरण किया। मौके पर मधुसूदन प्रसाद, डोमन गुप्ता, सुशील कुमार, के अलावे भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।