Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चतरा : टीएसपीसी के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रेनिंग कैंप के साथ मिनी गन फैक्ट्री ध्वस्त

चतरा : टीएसपीसी के विरुद्ध पुलिस को मिली बड़ी सफलता, ट्रेनिंग कैंप के साथ मिनी गन फैक्ट्री ध्वस्त
विज्ञापन
चतरा। जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के अनगड़ा जंगल से पुलिस ने भारी मात्रा में नक्सलियों के हथियार बरामद किए हैं। एसपी राकेश रंजन ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सिमरिया एसडीपीओ अशोक प्रियदर्शी के नेतृत्व में झारखंड पुलिस और जगुआर की संयुक्त टीम ने सर्च अभियान के दौरान नक्सलियों की ट्रेनिंग कैंप के साथ मिनी गन फैक्ट्री ध्वस्त कर दिया है। जहां से एक सेमी ऑटोमेटिक मैगजीन लगी राइफल, एक देशी भराठी बंदूक, एक टूटी भराठी बंदूक, 12 एमएम का सीलिंग लगी देसी बंदूक, वायरलेस सेट, एक अर्धनिर्मित कट्टा, WCC 43 लिखा 109 चक्र जिंदा गोली, EC 43 लिखा 32 चक्र जिंदा गोली, PC 43 लिखा 32 चक्र जिंदा गोली, RC 43 लिखा 10 चक्र जिंदा गोली, 13 चक्र जिंदा कारतूस, 27 पीस गोली का खोखा, 1 सोलर प्लेट, 2 हथौड़ा, 2 टेंसा आरी, 2 सडसी, 1 लोहारी भांति, 1 हैंड ड्रिल, 3 भाइस, 1 चूड़ी काटने वाला डाई, 1 बरमा ड्रिल, 4 मैगजीन पाउच, 1 देशी पिस्टल का बैरक, काला रंग का मैगजीन पाउच, 2 एल्युमिनियम डेग, 3 जोड़ी जुत्ता, हथियार बनाने में प्रयुक्त विभिन्न औजार रखा 15 किलो का झोला मिले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस के आने की भनक मिलने पर संगठन के आक्रमण गंझू उर्फ आक्रमण जी और उसका दस्ता भागने में सफल हो गया, लेकिन छापेमारी में टीएसपीसी की मिनी गन फैक्ट्री और ट्रेनिंग कैंप का खुलासा हुआ। इस फैक्ट्री को ध्वस्त कर हथियार बरामदगी को पुलिस की बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है। इस कार्रवाई से टीएसपीसी नक्सलियों को बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,584