Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 31
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

कोडरमा-गया रेलखंड पर 70 घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन हुआ शुरू

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
कोडरमा-गया रेलखंड पर 70 घंटे बाद ट्रेनों का परिचालन हुआ शुरू
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। कोडरमा- गया के बीच गुरपा में मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद अब ट्रेनों का परिचालन शुरू हो गया है। तीसरे दिन अप और डाउन लाइन की मरम्मत पूरी कर ली गयी। लगभग 70 घंटे के बाद शुक्रवार की देर रात अप और डाउन दोनों लाइन पर ट्रेंनों का परिचालन शुरू कर दिया गया। इससे पहले शुक्रवार की दोपहर में मालगाड़ी चला कर इसका ट्रायल किया गया था। ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बाद न सिर्फ रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली बल्कि यात्रियों को भी सहूलियत हुई। ट्रैक और ओवरहेड की मरम्मत के बाद जम्मूतवी एक्सप्रेस को छोड़ रात नौ बजे के बाद चलने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित रूट पर चली। मालूम हो कि बुधवार की सुबह 6:24 बजे गया-कोडरमा रूट पर गुरपा स्टेशन के पास मालगाड़ी की 53 बोगियां बेटरी हो गयी थी। इसके बाद करीब 60 ट्रेनों को बदले हुए मार्ग से चलाया गया। वहीं पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था। अप लाइन पर पहली ट्रेन हावड़ा राजधानी चली। अप लाइन में पहली ट्रेन हावड़ा राजधानी घटनास्थल गुरपा से होकर गुजरी। डाउन लाइन में जोधपुर हावड़ा गुरपा होते हुए कोडरमा पहुंची। इन ट्रेनों को डायवर्ट नहीं किया गया था। इसके अलावा रात की ट्रेनों में सियालदह राजधानी, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, दून आदि ट्रेनों का परिचालन हुआ। हावड़ा राजधानी, सियालदह राजधानी, भुनेश्वर राजधानी, मौर्या, गंगा दामोदर, गंगा सतलज, लुधियाना, कालिका एक्सप्रेस, सियालदह-अजमेर अपने निर्धारित रूट पर चली।
विज्ञापन