Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दारू : कार्यकर्ता के घर पहुंच सदर विधायक ने जाना हाल

दारू : कार्यकर्ता के घर पहुंच सदर विधायक ने जाना हाल
विज्ञापन
टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। छठ पूजा की व्यस्तता के दौरान सदर विधायक मनीष जायसवाल भाजपा कार्यकर्ता दिनेश चंद्र चौरसिया के दारू इरगा स्थित आवास पहुंचे। दिनेश भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता है और पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह 15 दिनों तक मेदांता अस्पताल रांची में इलाज कराने के बाद अपने घर मे स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। विधायक ने उनके आवास पहुंचकर उनका कुशल क्षेम जाना और जल्द स्वास्थ्य होने की कामना की। विधायक ने बताया कि आज के खान पान में लापरवाही और सब्जियों में उर्वरक की मात्रा अधिक होने के कारण लोग ज्यादा बीमार पड़ रहे है उन्होंने खान पान में लोगों से ज्यादा सावधानी बरतने की बात कही। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबू, इंद्रदेव कुशवाहा, राजन सिन्हा, किशुन प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,109