टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। महापर्व छठ को देखते हुए चरही गुलजार है। विभिन्न क्षेत्र से आये व्रतीगण पूजा के सामग्री और फल फूल खरीदारी करने में लगे हुए हैं। फल और पूजन सामग्री विक्रेता चरही एनएच 33 के किनारे से लेकर घाटो मोड़ के दोनों किनारे दर्जनों की संख्या में दुकानदार दुकान लगाकर बैठ गए हैं। जिस कारण भीड़ लग जा रही है। खरीदारी करने वाले लोग भी अपनी बाइक को सड़क किनारे खडी कर खरीदारी करने में लगे हुए हैं। जिसके चलते वाहनों की आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। घाटो मोड़ के समीप तीन मुहाना सड़क होने के कारण काफी खतरनाक है। इस मुहाने के समीप कई बड़े हादसे हो चुके हैं। यहां पर कई लोगों की जाने भी जा चुकी है। लोगों को जानकारी होने के बावजूद भी सड़क किनारे फल और पूजा सामग्री की दुकान लगाकर अपने सामानों को बेखौफ बेचने में लगे हुए हैं। जिस कारण हादसे होने की संभावना बनी रहती है। इस पर प्रशासन को ध्यान देने की जरूरत है। ताकि किसी प्रकार की कोई घटना नहीं घट सके। इसके लिए विक्रेताओं को हिदायत देने की आवश्यकता है।