Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 43
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में रघुवर समर्थकों ने सरयू समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पिता, दर्जनभर घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जमशेदपुर : सिदगोड़ा में रघुवर समर्थकों ने सरयू समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पिता, दर्जनभर घायल
विज्ञापन
टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के टाउन हॉल परिसर में शुक्रवार देर शाम पुलिस की मौजूदगी में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और जमशेदपुर पूर्वी के वर्तमान विधायक सरयू राय के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गयी। इस दौरान रघुवर समर्थकों ने सरयू समर्थकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठी-डंडे, कुर्सियों और टेंट के पाइप से वार किया गया। इसमें भाजमो के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये हैं। घटना के बाद दोनों पक्षों के लोग सिदगोड़ा थाना पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। घटना के बाद प्रशासन ने सिदगोड़ा टाउन हॉल परिसर के मेन गेट पर ताला लगाकर कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा कर दी। सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में 2002 से रघुवर समर्थकों (भाजपा) का वर्चस्व रहा है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बनने के बाद सूर्य मंदिर कमेटी दो पक्षों में बंट गयी। 2019 के विस चुनाव में रघुवर दास को हराने वाले सरयू राय ने मंदिर परिसर स्थित परिसंपत्तियों के रघुवर समर्थकों के व्यावसायिक इस्तेमाल की शिकायत शासन व प्रशासन से की थी। प्रशासन ने अधिकांश परिसंपत्तियों को अपने अधीन ले लिया। हाल में वहां संचालन समिति बनायी गयी हैं। इसके सरयू संरक्षक बनाये गये हैं। विधायक सरयू राय ने कहा कि यह हमला सुबोध श्रीवास्तव समेत अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं पर नहीं, बल्कि मेरे ऊपर हुआ है। अभी शहर से बाहर हूं। बेंगलुरू से शनिवार को शहर पहुंचने पर जानकारी लेंगे। इसके बाद रणनीति तय होगी। सूर्य मंदिर के टाउन हॉल परिसर में शुक्रवार देर शाम रघुवर और सरयू समर्थकों के बीच मारपीट के बाद दोनों पक्ष सिदगोड़ा थाना पहुंचे, जहां नारेबाजी हुई। भाजमो समर्थकों की संख्या कम होने के कारण वे लोग काफी देर तक थाने में भी बैठे रहे। सूचना पाकर प्रशासन की तरफ से सिटी एसपी के विजय शंकर और एसडीओ पीयूष सिन्हा ने दोनों पक्षों की बारी-बारी से बात सुनी। इसके बाद सिटी एसपी और एसडीओ सिदगोड़ा टाउन हॉल परिसर पहुंचे, जहां मौके का मुआयना करने के बाद कार्यक्रम स्थगित करने का आदेश दिया। एसडीओ पीयूष सिन्हा ने सिदगोड़ा टाउन हॉल परिसर के मेन गेट में ताला जड़वा दिया।
विज्ञापन