Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गढ़वा-रामगढ़ में करंट लगने से तीन की मौत, चार झुलसे

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गढ़वा-रामगढ़ में करंट लगने से तीन की मौत, चार झुलसे
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। गढ़वा और रामगढ़ जिले में शुक्रवार को दो अलग-अलग हादसों में बिजली का करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि पांच लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। गढ़वा जिले के चिनिया थाना क्षेत्र के राजबास गांव में खेत में सिंचाई करते वक्त मोटर में करंट दौड़ गया। वहां मौजूद दो किसान राम अवतार यादव (35) और राम प्रकाश साव (40) इसकी चपेट में आ गये। ग्रामीणों ने उन्हें इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार नियमों के अनुसार दोनों के परिजनों को मुआवजा उपलब्ध कराएगी। इधर, रामगढ़ जिले के पतरातू प्रखंड कार्यालय परिसर में सरकारी योजना के प्रचार की होर्डिंग लगाने के दौरान 11 हजार केवी के हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आने से पांच मजदूर बुरी तरह जख्मी हो गये। इनमें से एक बबलू नायक ने थोड़ी देर में दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य मजदूरों को गंभीर रूप से घायल स्थिति में अस्पताल में दाखिल कराया गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ वीरेंद्र चौधरी, अंचलाधिकारी शिव शंकर पांडे, प्रखंड विकास पदाधिकारी हलधर कुमार सेठी घटनास्थल पर पहुंचे। घटना की सूचना पाकर मजदूरों के परिजन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे।
विज्ञापन