Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टाटीझरिया : छठ गीतों से गूंज रहा प्रखंड, छठ घाटों की साफ सफाई में जुटे श्रद्धालु

टाटीझरिया : छठ गीतों से गूंज रहा प्रखंड, छठ घाटों की साफ सफाई में जुटे श्रद्धालु
विज्ञापन
टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाने वाला चार दिवसीय आस्था का प्रतीक छठ महापर्व नहाय खाय के साथ शुरू हो गया है। शनिवार को खरना है। यह पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। नहाकर अरवा चावल के साथ कद्दू दुद्धालु का मुख्य प्रसाद के रूप में छठ व्रती ग्रहण कर करते हैं और अपने-अपने परिवार और संतान की सुख समृद्धि की कामना कर 36 घंटे का निर्जला उपवास कर भगवान भास्कर को अर्घ्य देते हैं। छठ गीतों से प्रखंड क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। इस पर्व में खरना, अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य और उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने और पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। प्रखंड के झरपो, भराजो, खैरा, अमनारी, खंभवा डूमर, धर्मपुर, टाटीझरिया, केसड़ा, डहरभंगा, गोधिया, सहित सभी घाटों की सफाई कर लाइट से सजाया जा रहा है। इस पर्व में सुप, टोकरी, लौंग-इलायची, ईख, नारियल, सेव, केला, शकरकंद ओर घी के ठेकुवां का विशेष महत्व है। छठ के उपलक्ष्य में खंभवा, झरपो और अमनारी सहित कई गांवों में छठ घाट की सफाई श्रद्धालुओं ने की। जिसमें खंभवा से गानो गोप, राजकुमार यादव, दीपक यादव, डालचंद मंडल, नागेश्वर यादव, सिकंदर प्रसाद, अंकित यादव, अजय यादव, अमित यादव, मनीष यादव, राजू यादव, बसंती कुमारी, प्रविल, धर्मेंद्र सिंह, अंजेश यादव, प्रकाश प्राजापति, अनिल प्रसाद, अमरेश सिंह, मिथिलेश पाठक, अमनारी छठ घाटों में सफाई के लिए महेश अग्रवाल, उपेंद्र पांडेय, जितेंद्र पासवान, सुरज कुमार, कौलेश्वर कुमार, मदन कुमार, कृष्णा कुमार, नितेश कुमार, मनीष कुमार, देवगंगा कुमार, पप्पु कुमार, मिथलेश मोदी, वहीं झरपो छठ घाट में डॉ दयाल प्रसाद, उपमुखिया राजेन्द्र कुमार, झरपो पैक्स अध्यक्ष सरयु प्रसाद, गौरी शंकर प्रसाद, सोनू पंडा, संतोष कुमार, पंकज कुमार, रवि कुमार, सहित संघर्ष समिति के कई सदस्यगण व ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,816