Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी : नकली शराब बनाने वाले गिरोह का खुलासा, एक धराया और एक फरार

खूंटी : नकली शराब बनाने वाले गिरोह का खुलासा, एक धराया और एक फरार
विज्ञापन
टीम एबीएन, खूंटी/ रांची। खूंटी नगर में नकली शराब बनाने वाले गिरोह को उत्पाद विभाग और खूंटी थाना पुलिस की टीम ने छापामारी कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं एक तस्कर फरार है। खूंटी नगर के पिपराटोली और मोहना टोली में छापामारी कर रेफर और सील बदलकर नकली शराब बनाने वाले गिरोह को बेनकाब किया है। खूंटी पुलिस ने मौके से मेकडॉल, 8 पीएम आदि जैसे नामी कंपनियों के नाम पर रेपर बदलकर नकली शराब बनाने वाले सारे सामान समेत मामले का भंडाफोड़ किया है। जिसमें नेताजी चौक के शराब दुकान का संचालक संजीव कुमार सिंह की गिरफ्तारी की गई है, जो पिपरा टोली के रिटायर्ड दरोगा परमहंस कुमार सिंह के मकान में रहकर शराब का सील तोड़कर और रेपर बदलकर नकली शराब बनाने का कारोबार करता था। साथ ही इसी के निशानदेही पर खूंटी पुलिस के सहयोग से और एक घर में छापामारी किया गया, जिसमें अभियुक्त घर में ताला मारकर फरार हो गया था। पुलिस की उपस्थिति में घर का ताला तोड़कर उसके घर से भी भारी मात्रा में कम्पनी रेपर शराब के बोतल खाली बोतल सील आदि बरामद किया गया। अवर उत्पाद निरीक्षक विकास कुमार निराला ने बताया कि पकड़ाये गये संजीव कुमार सिंह तथा और उसके रिश्तेदार के घर से सारे सामान बरामद किया है। उसने बताया कि अंग्रेजी शराब की बोतल से शराब निकाल कर उसमें पानी मिलाकर तीन-चार बोतल शराब बनाते थे। उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम ने पिपराटोली और मोहना टोली से अंग्रेजी शराब की 214 पीस निप्स, 49 हाफ, 23 फुल, एक बड़े थैले में बोतलों के ढक्कन, भारी मात्रा में स्टीकर, रैपर, क्यूआर कोड और तीन सौ खाली बोतल बरामद की है। यह गोरखधंधा कोई और नहीं, ऊपर चौक में सरकारी शराब दुकान का इंजार्च संजीव सिंह कर रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस धंधे में शामिल एक अन्य आरोपित रोहित सिंह फरार है। उत्पाद विभाग के निरीक्षक विकास कुमार निराला ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि शराब में मिलावट की जा रही है। इससे सरकारी राजस्व की हानि हो रही थी। वहीं स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक साबित होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि शॉप इंचार्ज संजीव सिंह और और उसके रिश्तेदार यह धंधा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अन्य आरोपितों के खिलाफ नियम के अनुसार कार्रवाई की जायेगी। वहीं दुकान के स्टॉक का भी मिलान किया जायेगा। निराला ने बताया कि टीम ने पहले पिपराटोली के संजीव सिंह के किराये के मकान में छापामारी कर कुछ मात्रा में शराब बरामद की गई और संजीव को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर मोहनाटोली में संजीव सिंह के रिश्तेदार रोहित सिंह के किराये के मकान में छामापारी की गयी है। शराब और अन्य सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 21,902