लातेहार : तीन नक्सली धराये, पर्चे समेत कई सामान बरामद
ABN Bureau• 28 Oct, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, लातेहार/रांची। लातेहार जिले में बृहस्पतिवार को तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीनों को राजधानी रांची से करीब 110 किमी दूर बालूमठ थाना क्षेत्र के डाकादिरी जंगल से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि तीनों नक्सलियों की पहचान तृतीया सम्मेलन प्रस्तुति समिति (टीएसपीसी) के सब-जोनल कमांडर विराज गंझू, जिसके ऊपर पांच लाख रुपये का इनाम था, एरिया कमांडर नथुनी सिंह और विजय भुइयां के तौर पर की गयी है। लातेहार के पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बताया कि नक्सलियों के पास से एक एके-47 राइफल, एक देसी रिवॉल्वर, 87 गोलियां, आठ मोबाइल फोन और प्रतिबंधित संगठन के पर्चे बरामद किए गए।
अधिकारी ने कहा, हमें सूचना मिली थी कि टीएसपीसी के उग्रवादी डाकादिरी जंगल में किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहे थे। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए, दो अलग-अलग पुलिस के दलों का गठन किया गया। उक्त स्थान पर छापेमारी की गई और उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया। अधीक्षक ने कहा कि गंझू पिछले 13-14 वर्षों से विभिन्न उग्रवादी संगठनों से जुड़ा था और कई मामलों में वांछित था।