टीम एबीएन, भंडरा। भंडरा के अखिलेश्वर धाम छठ घाट की साफ-सफाई 27 अक्टूबर को थाना प्रभारी के नेतृत्व में किया गया। उन्होंने स्वयं भी झाडू मारी और लोगों को सफाई के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा का भी जायजा लिया और लोगों को आवश्यक निर्देश दिये। अखिलेश्वर धाम छठ घाट के पश्चात थाना प्रभारी ने अकाशी, मसमानो, नंदनी आदि छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल और ग्रामीण मौजूद थे।