Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : संत बालकपुरी की तबीयत बिगड़ी, एचएमसीएच में भर्ती

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : संत बालकपुरी की तबीयत बिगड़ी, एचएमसीएच में भर्ती
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। सनातन संस्कृति के प्रचारक सह रक्षक, गौ सेवा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले विश्व हिन्दू परिषद् के सक्रीय कार्यकर्ता पूज्य संत श्री बालकपुरी पीछले कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहें हैं। दुर्गा पूजा के दौरान कई दिनों तक लगातर आरोग्यम हॉस्पिटल में इलाज के बाद उनका स्वास्थ्य में सुधार हुआ और छुट्टी होकर घर गये। करीब एक सप्ताह के बाद पुन: बुधवार को उनकी तबीयत नाशाद हुई तो एचएमसीएच में भर्ती कराया गया। दिनभर के व्यस्तम कार्यों से मुक्त होकर देर रात्री सदर विधायक मनीष जायसवाल के निर्देश पर उनके मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी उनसे मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बाबा के लिए कुछ फलाहार और अल्पाहार उपलब्ध कराया एवं उनके शहाकारी आहार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए अस्पताल प्रबंधन और स्वस्थ्य कर्मियों से आग्रह किया। रंजन चौधरी ने ईश्वर से बाबा के जल्द स्वास्थ्य में सुधार होने की ईश्वर से कामना भी की।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 38,561