Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

केरेडारी : दिनदहाड़े अवैध कारोबार चला रहे बालू माफिया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
केरेडारी : दिनदहाड़े अवैध कारोबार चला रहे बालू माफिया
विज्ञापन
टीम एबीएन, केरेडारी (समशाद)। हजारीबाग जिला के केरेडारी थाना क्षेत्र में अवैध बालू तस्करी का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। टंडवा नदी से बालू माफिया बिना रोक टोक के दिन रात ट्रैक्टर व हाईवा से बालू तस्करी कर रहे है। यहां तक कि बारिश के दिनों के लिए भी तस्कर बालू का स्टॉक यार्ड बना कर, जमा कर रखे है। पुलिस प्रशासन के नाक के नीचे हो रहे अवैध बालू के करोबार को कोई देखने वाला नही हैं। बालू तस्कर प्रति ट्रैक्टर एक हजार, व प्रति हाईवा 15 से 20 हजार रुपये की दर से केरेडारी, टंडवा, सिमरिया, रांची, हजारीबाग के कंट्रसन कार्य एजेंसी को बेचते है। बालू के स्टॉक के लिए दिन रात दर्जनों ट्रैक्टर लगा रहता है। अवैध बालू के करोबार में कई बड़े दिग्गज शामिल है। कहां-कहां है स्टॉक, हो रहा है राजस्व नुकसान : केरेडारी थाना क्षेत्र के टंडवा केरेडारी मुख्य मार्ग बुकरु मोड़ के समीप खाली जमीन को बालू तस्करो ने चारदीवारी बना कर लगभग 100 हाईवा से अधिक बालू स्टॉक किया गया है। इसके आलावा टंडवा में स्थापित सड़क निर्माण कंपनी, कई भवन निर्माण कंपनी के कार्य स्थल में दर्जनों हाइवा बालू स्टॉक किया गया है। अवैध बालू स्टॉक देख कर केरेडारी वा टंडवा पुलिस प्रशासन वा खनन विभाग के कर्मी मौन धारण किए हुवे है। वही अवैध धंधे से जुड़े तस्कर लाखों की कमाई कर व्यारे न्यारे हो रहे है। वहीं सरकार को करोड़ो रुपए का राजस्व नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 39,180