एबीएन सेंट्रल डेस्क। छठ महापर्व को लेकर रांची के बाजार में खरीदारी करने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बुधवार को बाजारों में काफी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। लोगों ने फल के साथ पूजा की सामग्री की जमकर खरीदारी की। हालांकि सब्जी मंडी में सब्जियों के दाम में काफी उछाल आया है। बता दें कि आलू, कद्दू, भिंडी, नेनुआ और फूलगोभी काफी महंगी मिल रही है। छठ पर लोग महंगाई के उछाल से काफी परेशान है।
सब्जियों के दाम में एक बार फिर से आग लगी हुई है, सब्जी सब्जियों के 50 से लेकर 100 रुपये के आसपास पहुंच गये हैं। सब्जियों के महंगे होने के कारण लोगों की परेशानियां और किचन का बजट बिगड़ते जा रहा है। राजधानी रांची के सब्जी मंडी में नया आलू 50 किलो, कद्दू 40 से 50 किलो, भिंडी 50 किलो, नेनुआ 40 से 50 किलो, झींगी 50 रुपये किलो, फूलगोभी 70 से 80 किलो, बंधा गोभी 50 से 60 किलो, पालक साग 80 रुपये किलो, गाजर 80 किलो बिक रहे हैं। ऐसे में लोगों को समझ नहीं आ रहा है कौन सी सब्जी खरीदें और कौन सी सब्जी नहीं खरीदें। स्थिति यह कि लोग अब जहां पहले 1 किलो किसी भी सब्जी को खरीदते थे। वह अब पाव या आधा किलो से काम चला रहे हैं।