टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड के महेशरा+2 महाविद्यालय परिसर में सांसद जयंत सिन्हा के द्वारा उपलब्ध कराए गए स्वास्थ्य कीटो का वितरण किया गया। किट लेने के लिए बड़ी संख्या में महिला पुरुष पहुंचे थे जिनमें तीन सौ लोगों को दिया गया। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद ने बताया कि सांसद क्षेत्र के लोगों की समस्यायों के प्रति काफी जागरूक रहते हैं और लोगों की समस्यायों का समाधान करने का हमेशा प्रयास करते हैं। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रेणुका कुमारी ने बताया कि कोरोना काल से सांसद द्वारा लोगों के बीच स्वास्थ्य किट का वितरण किया जा रहा है। स्वास्थ्य किट पाने वाले लोगों ने उनका ख्याल रखने के लिए सांसद के प्रति आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया। मौके पर हिमांशु सिन्हा, सन्नी सिंह राजपूत, महिला मोर्चा की अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, सुरेश साव, चिंतामणि साव आदि मौजूद थे।