Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
होम देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

टाटीझरिया : लक्ष्मी पूजा पर हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटीझरिया : लक्ष्मी पूजा पर हुए कई सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
टीम एबीएन, टाटीझरिया (हजारीबाग)। प्रखंड के अमनारी करमाटांड लक्ष्मी पूजा समिति की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम सह नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के बच्चों ने भाग लिया। बच्चों ने मनमोहक गीतों एवं गाना में नृत्य कर लोगों को मन को मोह लिया। कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र कुमार पाण्डेय, महेश अग्रवाल, उपमुखिया कौलेश्वर कुमार, कृष्णा कुमार, अवधेश प्रसाद समेत अन्य उपस्थित हुए। सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार आकाश कुमार एवं संजना कुमारी, द्वितीय पुरस्कार नीतु और सोनम कुमारी एवं तृतीय पुरस्कार अदिति रही। सभी को मुख्य अतिथि के हाथों मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम होने से बच्चों को उमंग बढ़ता है और अपना कला दिखाने का मौका मिलता है। साथ ही प्रत्येक वर्ष पुजा में सहयोग करने की बात कही। मौके पर समिति के अध्यक्ष कृष्णा कुमार, उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, सचिव सुजीत कुमार, अनिल कुमार, डब्लु कुमार, सुनील कुमार, उपेंद्र कुमार, मनीष कुमार, नंदलाल कुमार, देवेंद्र कुमार, सोनु कुमार, सोनु राज, आदित्य कुमार, रितेश कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। कार्यक्रम में तुलसी महतो, देवगंगा कुमार, रघु महतो, संदीप कुमार, इंद्र महतो, मनीष कुमार, नितेश कुमार, राजकुमार समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन