Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सदर विधायक के मीडिया प्रतिनिधि ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाययी दिवाली

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सदर विधायक के मीडिया प्रतिनिधि ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाययी दिवाली
विज्ञापन
टीम एबीएन, हजारीबाग। जहां अभी भी अंधेरा है, वहां प्रकाश फैलाइये, जरूरतमंदों के दिल में दीया जलाइये...। हमारी दीवाली तभी सफल होगी, जब हम इस साल किसी जरूरतमंद की दीवाली में खुशियां भर सकेंगे। ऐसे जगह जहां अंधेरा हैं उसे रौशन कर सकेंगे। उक्त बातें सदर विधायक के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कही। उन्होंने कहा कि हमने एक प्रयास किया दीपावली पूर्व शहीद स्मारक को रोशन कर अमर जवानों की शहादत को याद करने की। उन्होंने दीपावली के अवसर पर अपने मित्र सह डीआरडीएस के सचिव सुनिल कुमार के साथ हजारीबाग जिले के इचाक प्रखण्ड स्थित सिझुवा बिरहोर टांडा में जरूरतमंद मासूम बच्चों के बीच पंहुचकर उनके चेहरे की मुस्कान बनने की कोशिश की। रंजन ने बताया कि यहां हमारे पहुंचने की आहट मात्र से ही मासूम बच्चों की टोली हमारी ओर आशा भरी निगाहों से दौड़ पड़े। जब बच्चे हमारे पास आये तो हमने दीपावली के त्यौहार के महत्व से उन्हें अवगत कराया और अपनी सक्षमता के अनुरूप उन्हें खुशियों की सौगात भेंट की। रंजन चौधरी ने कहा कि हमें इन बच्चों के बीच जाकर बड़ा ही आत्मीय सुकून मिला। रंजन ने कहा कि अपनी सक्षमता के अनुरूप समाज के ऐसे जरूरतमंद लोगों की खोज कर उन तक अपनी शक्ति अनुरूप दीपावली भेंट जरूर पहुंचायें। फिर जो खुशी आपको महसूस होगी, उससे ईश्वर से साक्षात्कार का अनुभव होगा। तत्पश्चात एचएचसीएच पहुंचकर अपने दैनिक दिनचर्या को जारी रखते हुए अज्ञानता की वजह से आतिशबाजी के दौरान जख्मी हुए दर्जनों घायलों का कुशलक्षेम जाना और अस्पताल के आपातकालीन ट्रॉमा सेंटर में सेवारत स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस कर्मियों का मुंह मीठा कराते हुए उनके जज्बे को सलाम किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,149