टीम एबीएन, कटकमदाग (हजारीबाग)। मंगलवार की दोपहर को प्रखंड के कुबा गांव में ग्रामीणों ने लगभग 15 फीट लंबे अजगर को रेंगते हुए देखा। उसके बाद गांव के लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए अजगर को पकड़ कर बोरे में बंद कर दिया। जिसके बाद उसे रेस्क्यू करने वाले सांप मित्र एम गोपाल आर्ट को सूचना देकर बुलाया गया। उनके वहां पहुंचने पर अजगर को उनके सुपुर्द कर दिया गया।