टीम एबीएन, केरेडारी (हजारीबाग)। दीपावली की रात केरेडारी बड़कागांव मुख्य सड़क पर हुई दो बाइक की जोरदार टक्कर में पंकज कुमार पिता भुनेश्वर महतो गरी कलां गांव निवासी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। घटना के संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार मृत युवक पंकज कुमार अपने तीन अन्य दोस्त के साथ निजी काम से बड़कागा मार्केटिंग करने गये थे। बड़कागांव से वापस घर लौटने के क्रम में गरी कलां गांव के तीन फेडवा आम के पास अन्य मोटर साइकिल सवार जो बड़कागांव थाना क्षेत्र के महटिकरा गांव निवासी बताए जाते हैं। उनकी टक्कर आपस में हो गयी। विपरीत दिशा गरी कलां की ओर से अपने गांव मह टिकरा घर जा रहे थे। दोनों बाइक चालक आपस में टकरा गये। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें क्षतिग्रस्त हो गयी। इसकी सूचना मृत युवक के घर वालों को मिलने पर वे आनन-फानन में सभी पांचों युवकों को बड़कागांव इलाज के लिए ले गये, जहां पंकज कुमार को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल अन्य युवक राकेश कुमार पिता दीपन महतो की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग भेज दिया गया, जहां उसका ईलाज जारी है। वहीं लक्ष्मण कुमार को आंशिक रूप से चोट लगने के कारण परिजन वापस घर ले आये। वहीं घायल मह टिकरा के दो युवकों के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवकों का भी इलाज हजारीबाग में किया जा रहा है। मृत युवक पंकज के परिजनों ने 25 अक्टूबर को अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक के परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। घटना के उपरांत गरी कलां गांव के वैध मोहल्ला में शोक की लहर व्याप्त है। गरी कलां गांव के वीरेंद्र कुशवाहा समेत कई लोगों ने मृत युवक की शोक संवेदना व्यक्त की है।