टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। सदर विधायक मनीष जायसवाल के द्वारा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हर संभव मदद करने की बात को पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। चाहे वह कोरोना काल का समय हो या किसी के इलाज का समय हो या फिर अन्य किसी कार्य मे सहयोग करने की बात हो हर पल तत्पर रहते है। इसी कड़ी में इस बार अनोखा पहल शुरू किया है।श्री जायसवाल ने इस वर्ष छठ करने वाली व्रतियों को साड़ी भेंट कर रहे हैं। उनके द्वारा छठ व्रतियों को भेंट की गई साड़ी का वितरण दारू मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के जिनगा गांव में मंगलवार को किया। दारू के भाजपा कार्यकर्ता जिनगा में 50 छठ व्रतियों को घर घर जा कर साड़ी का वितरण किया। विधायक द्वारा भेंट की साड़ी को पाकर बहुत खुश थी। छठ व्रतियों ने विधायक के लिए दीघार्यु की कामना की। मौके पर मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण, उपाध्यक्ष रामनारायण कुशवाहा, महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा, महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, अशोक कुमार कुशवाहा, ठाकुर महतो, दिलीप कुमार, किशोरी महतो चिंतामन साव, महेंद्र प्रसाद सहित कई लोग शामिल थे।