Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : 555 दीपों से जगमगा उठा काली मंडप का प्रांगण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : 555 दीपों से जगमगा उठा काली मंडप का प्रांगण
विज्ञापन
टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। पूरे देश में दीपों का त्योहार दीपावली बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। बुराई पर अच्छाई के इस त्योहार में पूरे देश का कोना-कोना रौशनी से जगमगाया। लोगों ने श्रद्धा से प्रथम पूज्य गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की। दीपावली के अवसर पर पूजा के बाद दीपों, मोमबत्तियों एवं बिजली की रौशनी से अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को रौशन किया। शाम होते ही लोगों ने पटाखे जलायें। प्रखंड का हर घर कहीं दीपक व मोमबत्ती तो कही विद्युत झालरों की बेहतरीन रौशनी से सजा दिखाई दिया। प्रखंड के दारू पंचायत स्थित काली मंडप (पुराना दुर्गा मंडप) को 555 दिए से सजाया गया। लोगों ने सुख, समृद्धि के लिए रात में महालक्ष्मी का पूजन किया। इससे पहले कुछ लोग नजदीक के मंदिरों में भी गए। मौके पर लोगों ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। बच्चों व युवाओं ने खूब आतिशबाजी की। दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर रहा। सुबह सात बजते-बजते मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। जहां लोगों ने दिनभर जमकर खरीदारी की। इसके बाद घरों में दीपावली मनाई। मिठाई के साथ पटाखा-आतिशबाजी, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, लाई-चूरा और खिलौनों की बिक्री भी हुई। सूरज ढलने से पहले तक बाजारों में मेले जैसा माहौल रहा। मुहूर्त के अनुसार गणेश तथा मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। वहीं बालिकाओं ने घरों के आंगन में शानदार रंगोली से सजाया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,764