टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पूरे राज्य में वर्तमान हेमंत सरकार की कार्यशैली व खोखले वादे को आमजन तक पहुंचाने को लेकर हल्ला बोल रैली व धरना-प्रदर्शन की तैयारी है। इसी के आलोक में दारू मंडल भाजपा कार्यकतार्ओं ने मंगलवार को शिवशक्ति धाम तिलैया में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बसंत नारायण व संचालन महामंत्री इंद्रदेव कुशवाहा ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 7 नवंबर को प्रखंड मुख्यालय में हल्ला बोल रैली व धरना देंगे। इसमें पूरे प्रखंड से लगभग 2000 से अधिक लोग शामिल होंगे। साथ ही साथ यह भी निर्णय लिया गया कि इस रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा दारू मंडल के पदाधिकारी प्रखंड के सभी बूथों पर बैठक करेंगे। मौके पर उपाध्यक्ष रामनारायण कुशवाहा, बिनोद कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, विधायक प्रतिनिधि बलदेव बाबु, लक्ष्मी देवी, किसुन प्रसाद, देवदत्त प्रसाद, अशोक कुमार कुशवाहा, धनपत प्रसाद, चिंतामन साव, मोहन प्रसाद कुशवाहा, नरेश प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे।