Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

इचाक : जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक में फुटबॉल ट्रायल मैच तीन-चार को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
इचाक : जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक में फुटबॉल ट्रायल मैच तीन-चार को
विज्ञापन
टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय, इचाक में विनोबा भावे विश्वविद्यालय हजारीबाग के तत्वावधान में इंटर कॉलेज फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन गिरिडीह में 3 और 4 नवंबर को होना है। जिसके लिए जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय के खिलाड़ियों के लिए ट्राइल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें 46 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस मैच में 16 विद्यार्थियों का चयन किया गया। इस ट्रायल मैच का चयनकर्ता टीम में रत्नेश कुमार राणा, उमेश शर्मा, दयानंद कुमार यादव, विनय कुमार मेहता, दीपेंद्र कुमार ने निष्पक्षता पूर्वक चयन किये। प्राचार्य विनय कुमार ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। यह वो खेल है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ और अच्छा बनाता है। यह मनोरंजन का महान स्रोत है, जो शरीर और मन को तरोताजा करता है। यह व्यक्ति को दैनिक जीवन की सामान्य समस्याओं का सामना करने में मदद करता है। फुटबॉल दो टीमों के बीच बाहर मैदान में खेले जाने वाला खेल है।महाविद्यालय प्रभारी पंकज कुमार ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जीएम संध्याकालीन महाविद्यालय हमेशा से स्पोर्ट्स में अपना प्रचम राज्य स्तर पर लहराता रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,566