Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

दुमका : झोपड़ी में झुलसी तीन माह की बच्ची, मौत

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
दुमका : झोपड़ी में झुलसी तीन माह की बच्ची, मौत
विज्ञापन
टीम एबीएन, दुमका/ रांची। झारखंड के दुमका जिले में सोमवार को एक झोपड़ी में आग लगने से तीन माह की एक बच्ची की झुलसकर मौत हो गयी। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना रांची से करीब 300 किलोमीटर दूर पलासी गांव की है, जब बच्ची झोपड़ी में अकेली थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बच्ची के माता-पिता घर के बाहर दैनिक गतिविधियों में व्यस्त थे। दुमका के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नूर मुस्तफा अंसारी ने बताया, ऐसा प्रतीत होता है कि आग चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण लगी थी। झुलसने से बच्ची की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मामले में आगे जांच की जा रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,607