Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा का अवकाश 27 को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा का अवकाश 27 को
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। झारखंड में भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा के लिए 26 अक्टूबर को घोषित अवकाश में राज्य सरकार ने परिवर्तित करते हुए 27 अक्टूबर को घोषित किया। राज्य के कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने आज यहां इस आशय की अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना के अनुसार 26 अक्टूबर को सामान्य दिनों की भांति राज्य सरकार के सभी सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। इसके अलावा अब भाई दूज और चित्रगुप्त पूजा के लिए 27 अक्टूबर को राज्य में अवकाश घोषित किया गया है। इससे पहले रांची रेवोल्ट जनमंच के संयोजक एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ प्रणव कुमार बब्बू ने राज्य सरकार से 27 अक्तूबर को अवकाश घोषित करने की मांग की थी। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन को पत्र लिख कहा कि चित्रगुप्त पूजा, गोवर्धन पूजा एवं भैया दूज के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के द्वारा 26 अक्तूबर को अवकाश की घोषणा की गई है, जबकि वास्तव में इन सभी त्योहारों को 27 अक्तूबर को मनाया जाना है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 37,104