Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पलामू : दुर्घटना में स्कूटी सवार युवती की मौत, परिजनों में मातम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पलामू : दुर्घटना में स्कूटी सवार युवती की मौत, परिजनों में मातम
विज्ञापन
टीम एबीएन, पलामू/रांची। झारखंड के मेदिनीनगर में रविवार की देर शाम तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 23 वर्षीय स्कूटी सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी इसकी जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा शहर के बाईपास रोड पर उस वक्त हुई, जब सामने से तेज गति से आता ट्रक स्कूटी को रौंदते हुये आगे बढ़ गया। शहर थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और ट्रक की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्कूटी में युवती के भाई भी बैठा था जो टक्कर में दूर छिटक कर गिर गया, जो खतरे से बाहर है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,605