टीम एबीएन, बरही (हजारीबाग)।
प्रखंड के खोड़ाहार के केवाल बिरहोर टोला में निवास करने वाले झारखंड से लुप्तप्राय हो रहे आदिम जनजाति बिरहोर परिवारों के बीच दीपावली के पावन बेला की शुभ घड़ी में कांग्रेस पार्टी के विशेष प्रतिनिधि मंडल कांग्रेस जिला महासचिव विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में भेंट की गयी। इस बीच कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने बिरहोर परिवार से उनके खानपान रहन सहन सरकार की ओर से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली। तत्पश्चात कांग्रेसियों ने दीपोत्सव के शुभ अवसर पर आदिम जनजाति परिवारों के बीच मिट्टी के दिए भेंट कर मिठाईयां बाटी साथ ही उनके अच्छे भविष्य की कामना की।कांग्रेस महासचिव विनोद यादव ने कहा है दीपावली त्यौहार हमारे जीवन में अंधकार पर प्रकाश की विजय और अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश देता है ।आगे उन्होंने कहा बिरहोरों के सर्वोच्च देवता सिंगबोरा है, जो भगवान सूर्य के प्रतीकात्मक है अर्थात वे प्रकाश की ही पूजा करते हैं। झारखंड में आदिम जनजाति समुदाय अस्तित्व संकट के दौर से गुजर रही है।इनके लिए समाज को आगे आकर उचित पहल करने की आवश्यकता है। बिरहोर आदिवासी समुदाय के मुंडानी से संबद्ध होते हैं। आदिम जनजातियों का यह समुदाय दो श्रेणियों में विभक्त होते हैं उथलू अर्थात घुमंतू अथवा खानाबदोश और जगही अर्थात आसीन। घुमंतू अथवा खानाबदोश जीवन व्यतीत करने वालों की श्रेणी जंगलों में रहते हैं। जबकि जगही यानी किसी निश्चित स्थान में यासीन होकर रहने वाले बिरहोरों की यह श्रेणी जंगली चीजों का इकट्ठा कर उसका विक्रय करते हैं। बिरहोर परिवारों से भेंट करने वाले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में शामिल मुख्य रूप से कांग्रेस जिला महासचिव विनोद कुमार यादव कांग्रेस कार्यालय प्रभारी नरेश सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरी प्रसाद गुप्ता शरीफुल हक वासुदेव यादव शशि भूषण सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।