Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कुंवर श्रीनाथ शाहदेव का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कुंवर श्रीनाथ शाहदेव का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। पालकोट शाहदेव परिवार के पूर्वज कुंवर श्रीनाथ शाहदेव जी की 206 वीं जयंती रांची बडा तालाब के दक्षिण में स्थित कुंवर श्रीनाथ शाहदेव घाट में मनाया गया। कार्यक्रम में महापौर रांची नगर निगम डॉ आशा लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विदित हो कि कुंवर श्रीनाथ ने इस घाट का निर्माण सन 1845 ई0 में क्षेत्र के लोगों के लिए करवाया ताकि वे यहां अपना धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक रीतियों को परिपूर्ण कर सकें। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से एवं कुंवर श्रीनाथ की स्मृति में जलाशय में दीप दान कर किया गया। महापौर डॉ आशा लकड़ा ने कहा कि हमें अपनी विरासत, संस्कृति, भाषा और रीतियों का संरक्षण खुद करना है। इसी कड़ी में इस घाट का पुनरुद्धार रांची नगर निगम द्वारा कराया गया ताकि रांची शहर की यह प्राचीन धरोहर बची रहे। उन्होंने यह भी कहा कि प्राचीन घाट को सुरक्षित और स्वच्छ रखना हम नागरिकों का कर्तव्य है। प्राचीन घाट का पुनरुद्धार करने वाली एजेंसी आईटीआरएचडी के निदेशक एवं सभा में विशिष्ट अतिथि श्री एसडीसिंह जी ने कहा कि इस प्राचीन घाट का पुनरुद्धार सुर्खी चूना के उपयोग से ही किया गया है। उन्होंने इस प्राचीन ईमारत की निर्माण शैली की भी सराहना की जो 177 वर्षों से पानी के ऊपर अडिग खड़ी है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के मानकों के अनुसार यदि कोई भी संरचना या ईमारत सौ वर्षों से अधिक पुरानी हो जाती है तो उसे ऐतिहासिक धरोहर का दर्जा प्राप्त हो जाता है। विदित हो कि रांची बड़ा तालाब एवं घाट को पालकोट शाहदेव परिवार के पूर्वज नवल किशोर नाथ शाहदेव द्वारा सन 1916 में रांची म्युनिसिपेलिटी को लीज पर दे दिया गया था एवं लीज के शर्तों में नवल किशोर शाहदेव ने रांची बड़ा तालाब एवं अपने पुरखे द्वारा निर्मित इस प्राचीन घाट के रख रखाव एवं सुरक्षा का जिम्मा रांची म्युनिसिपेलिटी को सौंप दिया था। वर्षों से यह घाट उपेक्षित एवं जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। वर्ष 2021 में इस घाट का पुनरुद्धार रांची नगर निगम द्वारा करवाया गया। पालकोट शाहदेव परिवार के सदस्यों ने उनके पुरखे द्वारा बनवाई गई प्राचीन घाट का पुनरुद्धार करने के लिए महापौर एवं रांची नगर निगम को धन्यवाद ज्ञापित किया। सभा में श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा रांची के उपाध्यक्ष विभूति सहाय एवं शाखा मंत्री राधेश्याम सिंह उपस्थित रहे। इनके साथ ही सभा में तारा नाथ शाहदेव, अभय सहाय, महेंद्र नाथ शाहदेव, समीर नाथ शाहदेव, नवीन कुमार, आदित्य नाथ शाहदेव, जयकुमार नाथ शाहदेव, अम्बिका नाथ शाहदेव एवं पालकोट शाहदेव परिवार के सभी वरिष्ठ एवं युवा सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे। सभा में ऋषि अजातशत्रु नाथ शाहदेव, रामचंद्र नाथ शाहदेव एवं नागदमनी नाथ शाहदेव ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन हर्षवर्धन नाथ शाहदेव एवं धन्यवाद ज्ञापन आशुतोष नाथ शाहदेव ने किया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,571