झारखंड
बाघमारा को किसी कीमत पर तालिबान नहीं बनने देंगे : ढुल्लू महतो
ABN Bureau
•
31 Aug, 2021
1 Views
विज्ञापन
बाघमारा। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के बाघमारा मंडल अंतर्गत आने वाले 16 पंचायतों में व्याप्त समस्या व समाधान को लेकर मंगलवार को जमुआटांड़ स्थित ट्रेड प्वाइंट में मंडल अध्यक्ष बच्चू राय की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में शामिल डुमरा उत्तर, केशरगढ़,डुमरा दक्षिण, फुलारीटांड़, हरिणा, बेहराकुदर, खानुडीह, माटिगढ़,निचितपुर दो, मुराईडीह,दरीदा,बरोरा,मंदरा के प्रतिनिधियों ने विस्तार पूर्वक अपने अपने पंचायतों में उत्पन्न समस्याओं को रखने का काम किये। इस दौरान पेयजल, बिजली, सड़क तथा बेरोजगारी का मुद्दा छाया रहा। सभा मे मुख्य रूप से उपस्थित विधायक ढुल्लू महतो ने कहा कि जिला में आयोजित बीस सूत्री कमिटी की बैठक में निर्णय लिया गया है कि कोलियरी क्षेत्र से आने वाली रॉयल्टी में से क्षेत्र का विकास किया जाएगा। जिस क्षेत्र से जितनी रॉयल्टी आएगी वहां उतना विकास का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कार्यकतार्ओं से अपील किया कि अपने अपने पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित कर पांच ऐसे योजनाओं का चयन करें जिसमें बीस लाख रुपये खर्च किया जा सके। पूरे सभा के दौरान पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो को निशांना बनाते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल से लेकर अब तक दलाल,गुंडा,गोली व बम की राजनीति किया है। जिसका परिणाम है कि आज भी बाघमारा की जनता जनसमस्याओं से ग्रसित है। घोषणा किया कि 15 दिन के अंदर भीमकनाली से कतरास स्थित दुर्गा टॉकीज हीरक सड़क का निर्माण किया जाएगा। जो लोग मंत्री रहते हुए काम नहीं कर पाया उससे बड़ा बड़ा अब तक कर चुके है और आगे भी जनता का आशीर्वाद रहा तो करते रहेंगे। जलेश्वर महतो अपने घर न तो महुदा जलापूर्ति का पानी ला पाया ओर न ही सड़क बना सका,उसे भी हम ही बनाए। राज्य में जब से गठबंधन की सरकार बनी है तब से अब तक बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में 32 बार गोली व बम चलाया गया है। दावा किया कि भाजपा की सरकार में हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएं। जलेश्वर महतो गोली व बम की राजनीतिक कर चुनाव जीतना चाहता है। जिसका परिणाम है कि ब्लॉक दो व एरिया वन के लोकल सेल मजदूरों को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है। पूर्व मंत्री द्वारा कहे गए ब्यान पर पलटवार करते हुए कहा की अगर मयार्दा में नहीं रहते तो तीन बार विधायक कैसे बने। पूर्व मंत्री खुद गोली बम चलवा रहा है और ढुल्लू को कहता है मयार्दा में रहे। ढुल्लू महतो जिस दिन मयार्दा लांघ देगा, उस दिन रहना मुश्किल हो जाएगा,लेकिन कानून व्यवस्था पर पूरा विश्वास है, इसलिए चुप है।
विज्ञापन