Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

सोनपुरा नदी से बालू उठाव के कारण पल टूटने के कगार पर, दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
सोनपुरा नदी से बालू उठाव के कारण पल टूटने के कगार पर, दुर्घटना को दे रहा आमंत्रण
विज्ञापन
टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। बड़कागांव के नदियों से लगातार बेरोकटोक अवैध रूप से बालू उठाव से जहां चंद लोगों की जेब गर्म हो रही है जिसका लाभ अप्रत्यक्ष तौर पर पुलिस प्रशासन को भी मिल रहा है तथा कई सफेदपोश इनके आड़ में मोटी कमाई कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर बड़कागांव प्रखंड के बदमाही, हहारो नदी सोनपुरा के ऊपर करोड़ों रुपये से बनाये गये पुल टूटने के कगार पर है तथा बड़ी दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। बताते चलें कि पुल के 4 से 5 पाया के बालू और मिट्टी के कटाव हो जाने के कारण हवा में लटकता हुआ दिख रहा है और वहां से बालू या मिट्टी निकल गया है जो बड़े दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। ग्रामीणों के द्वारा कांड़तरी पंचायत के मुखिया पारसनाथ महतो कि जब इसकी जानकारी मिली तो तुरंत तत्परता दिखाते हुए नदी में पहुंचकर पुल का निरीक्षण किया और देखा कि 4 से 5 पाया ऐसे हैं जिसके नीचे से बालू व मिट्टी निकल गया है और रड़ दिख रहा है जो कभी भी बड़े दुर्घटना का कारण बन सकता है। आगे उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में बड़कागांव प्रखंड प्रशासन से लेकर जिला प्रशासन सहित झारखंड सरकार से मांग करता हूं कि इस पुल का मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द किया जाये ताकि इस पुल से आने-जाने वाले हजारों हजार लोगों को किसी परेशानियों का सामना न करना पड़े साथी साथ कोई अप्रिय घटना न घटे। आगे उन्होंने कहा कि जैसा इसकी स्थिति है यह कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। बताते चलें कि इस पुल से सोनपुरा, मिर्जापुर, महुदी, पलांडू, अंगों, झिकझोर, बरसोपानी, हेंदेगिरी रेलवे स्टेशन, बुंडू, तमाड़, रांची सहित अन्य बड़े शहरों को बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय से जोड़ता है। ज्ञात हो कि ठीक इसी प्रकार कांड़तरी नदी के ऊपर बना पुल बालू उठाव के कारण ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,967