टीम एबीएन, बड़कागांव (हजारीबाग)। प्रखंड के पश्चिमी पंचायत के सूर्य मंदिर छठ घाट का साफ-सफाई पश्चिमी पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार मेहता ने छठ महापर्व पर आस्था के साथ साफ -सफाई की। कहा कि श्रद्धालुओं को किसी तरह का कोई परेशानी न हो। इसीलिए नदी छठ घाट की साफ-सफाई की जा रही है। जिसमें श्रद्धालुओं को होगी सुविधा। मौके पर उप मुखिया सत्यदेव कुमार, सरोज कुमार, दीपक कुमार, संजय राम, चित्रहार कुमार, दिनेश कुमार, कुलदीप कुमार, सुजीत कुमार, राजू कुमार, राजा राकेश कुमार, प्रदुमन कुमार आदि उपस्थित थे।