रांची। वित्तीय संकट की मार झेल रहे एचईसी पर एक और संकट आ गया है। झारखंड बिजली विभाग ने एचईसी कारखाने का बिजली कनेक्शन काट दिया है। मिली जानकारी के अनुसार एक अरब से ज्यादा बकाया होने की वजह से बिजली काटी गई है। बिजली कटने के कारण एचईसी के सभी कारखाने बंद हो गए। वहीं, बिजली ठप होने से कार्यालय में अंधेरा छा गया। इसकी वजह से सभी कर्मचारी को कार्यालय छोड़कर बाहर निकलना पड़ा। एचईसी के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रक्षा विभाग के आकांक्षा से जुड़ा प्रोजेक्ट भी पूरी तरह से बाधित हो गया है। फिलहाल बिजली नहीं रहने के कारण एचईसी का कारखाना, कार्यालय और सभी यूनिट बंद पड़े हैं।