Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड से चुराई सुमो, ले के चले गये बिहार, जीपीएस ने पहुंचाया हवालात के पीछे

झारखंड से चुराई सुमो, ले के चले गये बिहार, जीपीएस ने पहुंचाया हवालात के पीछे
विज्ञापन
टीम एबीएन, रांची। पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद धनबाद शहर में चोरी की घटना पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। पुलिस ने टाटा सुमो चोरी करने वाले अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली है। घटना 18 अक्टूबर की रात को धनबाद जिले के बरोरा थाना क्षेत्र डुमरा के समीप की है। देर रात चोरों ने टाटा सुमो की चोरी कर ली थी। मालिक ने टाटा सुमो चोरी होने की सूचना तत्काल पुलिस को दी। सूचना के बाद पुलिस तुरंत एक्शन में दिखी जिसके बाद जीपीएस के माध्यम से पुलिस को मालूम चला कि टाटा सुमो को बिहार के गया में ले जाया जा रहा है। साथ ही टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरा की भी पुलिस ने मदद ली। चार पहिया वाहन चोरी के मामले में पुलिस बिहार के गया पहुंची जहां टाटा सुमो बरामद करते हुए पुलिस ने चार अपराधियों को भी पकड़ने में सफलता हासिल की। जांच के दौरान पुलिस को इनके पास तीन मास्टर चाभी मिली जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। बाघमारा एसडीपीओ निशा मुर्मू ने बताया कि 18 अक्टूबर को बरोरा थाना क्षेत्र के डुमरा से एक टाटा सूमो की चोरी हुई थी। टेक्निकल सेल की मदद से थाना प्रभारी इस गिरोह के सदस्यों तक पहुंची, जहां चार अंतरराज्यीय वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है। वाहन चोर संजय राणा, झरिया जितेंद्र दास पुटकी का रहने वाला है। जबकि विकास उर्फ गोलू साहनी, सागर साहनी बिहार के गया का रहने वाले हैं। इन चारों ने मिलकर टाटा सुमो की चोरी की थी। इनके गिरोह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,787