झारखंड
दारू : कांग्रेस सहित कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
ABN Bureau
•
22 Oct, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रखंड के झुमरा सांस्कृतिक भवन के प्रांगन मे शनिवार को भारतीय जनता पार्टी स्वागत सह मिलन समारोह का अयोजन समाजसेवी अशोक कुमार कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को बुके एवं पुष्पमाला पहनाकर किया गया। मंच का संचालन राम नरेश कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम में कांग्रेस, झामुमो सहित के कई सदस्य जैसे अशोक कुशवाहा, मोहम्मद फारुख, अजीत कुमार कुशवाहा, भोला तुरी सहित अन्य सदस्यों ने भाजपा में शामिल होकर सदस्यता ग्रहण किया। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार में भ्रष्टाचार कई गुना बढ़ गई है जिसके कारण अन्य पार्टियों के लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। यदि भ्रष्टाचार पर लगाम ना लगाया गया, तो हमारी पार्टी प्रखंड से लेकर जिला घेराव का कार्य करेगी। सदर विधायक मनीष जयसवाल ने अपने भाषण में कहा कि वर्तमान हेमंत सरकार गरीबों की दर्द को नहीं समझ रही है। हम लोग कांग्रेस मुक्त भारत के साथ-साथ कांग्रेस मुक्त दारू प्रखंड बनायेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी शासन नहीं बल्कि सेवा करने आई है। मुख्य अतिथि सांसद जयंत सिन्हा ने अपने भाषण मे कहा कि धनतेरस के दिन कांग्रेस पार्टी के प्रखंड सचिव अशोक कुशवाहा का भाजपा परिवार में शामिल होने से सोने के सिक्के मिलने के बराबर है। साथ ही उन्होंने वर्तमान सरकार की ओर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भलाई के लिए और अन्य दल मलाई के लिए काम करती है। मौके पर पार्टी कार्यकर्ता नरेश कुशवाहा, दामोदर सिंह, अर्जुन साव, मूलचंद साहू, रेणुका साहू, सत्यभामा, भैया अभिमन्यु, रामजी कुशवाहा, बसंत नारायण, सुरेश प्रसाद, कुशवाहा, रोशन सिन्हा, राजन सिन्हा, वीरेंद्र यादव, सोनी कुशवाहा, बालदेव बाबु सैकड़ों सहित लोग मौजूद थे।
विज्ञापन