Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रोटरी क्लब ने लगाये 50 फलदार पौधे

रोटरी क्लब ने लगाये 50 फलदार पौधे
विज्ञापन
रांची। मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ रांची मिडटाउन की तरफ से पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत खेलगांव स्पोर्ट्स मेगा कॉमप्लेक्स के एकलव्य हॉस्टल में 50 छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। जिसमें आम, अमरूद, जामुन, गुलमोहर, नीम, आंवला, अशोक, कटहल के पौधे लगाये गये। रोटरी मिडटाउन के अध्यक्ष राजेश प्रशांत ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण करके ही हम स्वस्थ समाज की स्थापना कर सकते हैं, जिससे आनेवाली पीढ़ी को इसका लाभ मिल सके। कोरोना काल के दूसरे चरण में ऑक्सिजन की कमी को देखते हुए सभी को वृक्षारोपण करना चाहिए। वृक्षारोपण एक सामाजिक जिम्मेदारी है। इस कायक्रम में रोटरी मिडटाउन के मंजू गंभीर, बृजेन्द्र झा, सुनिता वाधवा, भूपेंदर सिंह जग्गी, अनुराधा जायसवाल, अजय वाधवा, शर्मिष्ठा मजूमदार, सुनिल, अंकित, राजीव गुप्ता के साथ मेगा स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स के कर्मचारी प्रिया, अविनाश तिवारी, हेमंत दास, प्रीती सिंह के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,681